वृक्षारोपण से दिया हरित संदेश: चंदन नगर कब्रिस्तान में हुआ विशेष कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंदन नगर स्थित कब्रिस्तान (वक्फ संख्या 429) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पौधरोपण कर हरित संदेश दिया।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक वक्फ वित्तीय विकास निगम के महाप्रबंधक शाहिद शमी सिद्दीकी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने कब्रिस्तान परिसर में पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कटहल के पौधों का विशेष रूप से रोपण किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, कटहल का पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायक होता है, बल्कि पोषण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के आयोजन में चंदन नगर कब्रिस्तान इंतजामिया कमेटी की अहम भूमिका रही। कमेटी के सदस्य बबन, आरिफ, वसीम अहमद, शाहिद, शकील और इंतजार अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *