उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: 10वीं में अक्षिता और 12वीं में गीतिका-सुशीला ने किया टॉप

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शनिवार सुबह घोषित कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश के करीब दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सुबह 10 बजे परिणाम जारी किए।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 2,15,262 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें हाईस्कूल के 1,12,276 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 27 मार्च से 10 अप्रैल तक पूरा किया गया।

छात्राओं का दबदबा, टॉपर्स ने किया शानदार प्रदर्शन

परिणाम में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है।

  • हाईस्कूल (10वीं) में अक्षिता ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
  • इंटरमीडिएट (12वीं) में गीतिका पंत (सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर) और सुशीला मेहदीरत्ता (भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, भुरापानी, ऊधमसिंह नगर) ने 98.0 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया।

यहां देखें अपना रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को कई प्रकार की जानकारी की आवश्यकता होती है। ऐसे में बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जहां छात्र स्क्रूटनी, अंक सुधार और अन्य सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं—

  • संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी – 6396178537
  • शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी – 7055513072
  • प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत – 7830403040

आगे की तैयारी में जुटेंगे छात्र

रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र अपने आगे के करियर और उच्च शिक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे। समय पर परिणाम घोषित होने से छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *