देहरादून। उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए नई तारीख घोषित कर दी है। पहले जहां बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 27 मई को निर्धारित किया गया था, वहीं अब संशोधित आदेश के अनुसार यह अवकाश 28 मई को रहेगा।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार ने विचार-विमर्श के बाद अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। इसके तहत अब गुरुवार, 28 मई को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
सरकार के इस निर्णय के बाद सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, कोषागार और उप-कोषागार 28 मई को बंद रहेंगे। शासन ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को संशोधित आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
बता दें कि ईद-उल-जुहा मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। त्योहार को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं अवकाश की तारीख में बदलाव के बाद अब लोगों को संशोधित तिथि के अनुसार अपनी योजनाएं बनाने में सुविधा होगी।