हरिद्वार में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 27 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नया समय 27 अप्रैल से 26 मई तक प्रभावी रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षाओं के संचालन का समय संशोधित किया गया है। इसके तहत प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को भी कहा गया है।

प्रशासन का मानना है कि बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव से छात्रों को बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। यदि तापमान में और वृद्धि होती है तो आगे भी स्थिति के अनुसार नए निर्णय लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *