हरिद्वार में एक परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, शहजाद बने शंकर और रजिया बनी सावित्री

हरिद्वार: धर्मनगरी Haridwar में एक मुस्लिम परिवार द्वारा स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के इस परिवार के पांच सदस्यों ने विधि-विधान के साथ गंगा स्नान कर जनेऊ धारण किया और अपने नाम भी परिवर्तित किए।

जानकारी के अनुसार, परिवार के मुखिया मोहम्मद शहजाद ने ‘शंकर’ नाम धारण किया, जबकि उनकी पत्नी रजिया अब ‘सावित्री’ के नाम से जानी जाएंगी। इसके अलावा, परिवार की ज्येष्ठ पुत्री का नाम ‘रुक्मणी’, छोटी पुत्री का ‘दीक्षा’ और पुत्र का नाम ‘रुद्र’ रखा गया है।

यह धार्मिक अनुष्ठान Chandi Ghat Brahmakund क्षेत्र में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल से शुद्धि प्रक्रिया कराई गई, जिसके बाद यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके पश्चात यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार और नामकरण की विधि पूरी की गई।

पूरी प्रक्रिया Gauri Shankar Temple Gaushala परिसर में संतों के सान्निध्य में संपन्न कराई गई। इस दौरान संत राम विशाल दास महाराज के सान्निध्य और अरुण कृष्ण महाराज के मार्गदर्शन में आचार्य कुलदीप विद्यार्थी एवं अनुज शास्त्री ने सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए।

कार्यक्रम में संत समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। परिवार के सनातन धर्म अपनाने पर संतों ने उनका स्वागत किया और उन्हें सनातन परंपराओं के पालन का संकल्प दिलाया।

परिवार का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया है और आगे भी सनातन धर्म के मूल्यों और परंपराओं का पालन करेंगे। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *