बागेश्वर: कपकोट के रिखाड़ी बैंड में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

रिखाड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खलझूनी की ओर जा रही एक बोलेरो वाहन रिखाड़ी बैंड के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन कपकोट क्षेत्र से खलझूनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रिखाड़ी बैंड के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल द्वारा खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे में मृत महिलाओं में से एक की पहचान पानुली देवी के रूप में हुई है, जबकि दूसरी महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। वहीं पांच घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेज दिया गया था। टीम द्वारा घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *