टिहरी झील महोत्सव: तीसरे दिन कोटी कॉलोनी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, एयर शो बना आकर्षण

टिहरी। टिहरी झील में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन O2 टिहरी झील महोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) कोटी कॉलोनी स्थित महोत्सव स्थल पर पहुंचे।

राज्यपाल ने महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और परिसर में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों और विभागीय प्रदर्शनियों की जानकारी भी ली। साथ ही कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की।

महोत्सव के तीसरे दिन टिहरी झील में आयोजित एयर शो मुख्य आकर्षण रहा। झील के ऊपर विमानों और एडवेंचर गतिविधियों के शानदार करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।

इस दौरान राज्यपाल ने टिहरी रियासत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन की ऐतिहासिक बेड़ियों के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

चार दिवसीय हिमालयन O2 टिहरी झील महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही जल क्रीड़ाएं, एडवेंचर स्पोर्ट्स और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य टिहरी झील को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना और प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *