उत्तराखंड में पर्यटन का नया कीर्तिमान, सालाना पर्यटक संख्या पहली बार छह करोड़ के पार

देवभूमि उत्तराखंड ने पर्यटन के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। राज्य गठन के बाद पहली बार प्रदेश में सालाना पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या छह करोड़ से अधिक हो गई है। चारधामों के प्रति गहरी आस्था, शांत और मनोरम प्राकृतिक वातावरण तथा राज्य सरकार के सतत प्रयासों के चलते उत्तराखंड देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में यात्रियों को आकर्षित कर रहा है।

पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में कुल छह करोड़ तीन लाख 21 हजार 194 पर्यटक व तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंचे। यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। इनमें एक लाख 92 हजार 533 विदेशी सैलानी भी शामिल हैं, जो प्रदेश की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है।

जिलावार आंकड़ों की बात करें तो Haridwar में सबसे अधिक तीन करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक व तीर्थयात्री पहुंचे। इसके बाद Dehradun में 67 लाख 35 हजार 71 और Tehri Garhwal में 53 लाख 29 हजार 759 सैलानियों का आगमन दर्ज किया गया। चारधाम यात्रा, धार्मिक आयोजनों, साहसिक पर्यटन और प्राकृतिक स्थलों की लोकप्रियता ने इस रिकॉर्ड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन को नई दिशा मिली है। सरकार द्वारा पर्यटन और तीर्थस्थलों पर सड़क, आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया है। साथ ही, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

पर्यटन से अर्थव्यवस्था को मजबूती

पिछले वर्षों के आंकड़े भी पर्यटन में लगातार हो रही वृद्धि को दर्शाते हैं। वर्ष 2021 में जहां 2,00,18,115, वर्ष 2022 में 5,39,81,338, वर्ष 2023 में 5,96,36,601 और वर्ष 2024 में 5,95,50,277 पर्यटक व तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंचे थे, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या छह करोड़ के पार पहुंचकर नया रिकॉर्ड बन गई।

पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख आधार है। राज्य सरकार पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, जिससे स्थानीय लोगों और युवाओं को सालभर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। शीतकालीन यात्रा, धार्मिक पर्यटन और नए पर्यटन स्थलों के विकास से आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *