देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को सीएम धामी का संदेश, ईमानदारी से जनसेवा करने की अपील

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने राज्य में पिछले चार वर्षों के दौरान सरकारी सेवाओं में चयनित हुए नवनियुक्त कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से शुभकामना पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए उनसे जनसेवा में समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने उन्हें दूसरी बार प्रदेश का मुख्य सेवक बनने का अवसर दिया। जनता के विश्वास के अनुरूप सरकार ने कार्यभार संभालते ही सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए व्यापक भर्ती अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

सीएम धामी ने कहा कि आज प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कठोर नकल विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और निष्पक्ष चयन व्यवस्था के कारण योग्य युवाओं को उनका अधिकार और सम्मान मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी युवा का राजकीय सेवा में चयन उसके परिवार और राज्य दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने चयनित कार्मिकों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करने की अपेक्षा जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक आमजन की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई चयनित युवाओं से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *