उत्तराखंड में 72 वाहन चालक पदों पर भर्ती, 17 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के 72 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों का सही सत्यापन करना आवश्यक होगा। इसके तहत हाईस्कूल प्रमाण-पत्र से नाम और जन्मतिथि का मिलान, आधार कार्ड की प्रति, श्रेणी के अनुसार आरक्षण प्रमाण-पत्र तथा आवश्यक होने पर अनुभव प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।


आवेदन में सहायता के लिए हेल्पलाइन

आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए आयोग ने हेल्पलाइन भी जारी की है:

  • टोल फ्री नंबर: 9520991172
  • व्हाट्सएप नंबर: 9520991174
  • ईमेल: chayanayog@gmail.com

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 17 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 7 मई 2026
  • आवेदन संशोधन अवधि: 11 से 13 मई 2026
  • संभावित लिखित परीक्षा तिथि: 21 जून 2026

विभागवार पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में पदों का वितरण इस प्रकार किया गया है:

  • राज्य कर विभाग – 16 पद
  • कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा – 9 पद
  • समाज कल्याण विभाग – 9 पद
  • ग्राम्य विकास विभाग – 7 पद
  • भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय – 6 पद
  • जिलाधिकारी कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल – 6 पद
  • एनसीसी निदेशालय – 5 पद
  • निदेशालय विभागीय लेखा – 3 पद
  • जिलाधिकारी कार्यालय, चमोली – 3 पद
  • जिलाधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा – 2 पद
  • चंपावत और पिथौरागढ़ – 1-1 पद
  • डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी – 1 पद
  • परिवहन विभाग – 2 पद

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *