Amit Shah On Vande Mataram: अमित शाह ने सभापति को सौंपी ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने वाली 9 घटनाओं की सूची, विपक्षी दलों के कई नेता शामिल

अमित शाह ने राज्यसभा सभापति को सौंपी ‘वंदे मातरम’ के अपमान से जुड़ी घटनाओं की सूची, कांग्रेस–सपा–राजद–नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता शामिल

नई दिल्ली।
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को एक आधिकारिक पत्र सौंपते हुए उन सभी घटनाओं का विस्तृत रिकॉर्ड प्रस्तुत किया है, जिनमें विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के प्रति अस्वीकार्य आचरण प्रदर्शित किया गया। यह कदम सदन में वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुई चर्चा के बाद उठाया गया, जब कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने उनसे तथ्यों को सदन में रखने का आग्रह किया था।

अमित शाह द्वारा भेजी गई इस सूची में 2018 से 2025 के बीच की नौ घटनाओं का उल्लेख है। इनमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं से जुड़े मामले शामिल हैं। गृह मंत्री ने अनुरोध किया है कि इस जानकारी को राज्यसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल किया जाए।


इन घटनाओं को माना गया ‘अस्वीकार्य आचरण’

गृह मंत्री द्वारा संकलित रिकॉर्ड में उन मौकों का उल्लेख है, जब विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने वंदे मातरम गाने या उसका सम्मान करने से इनकार किया, या विरोध स्वरूप बयान दिए। कुछ मामलों में धार्मिक कारणों का हवाला दिया गया, जबकि कुछ घटनाएँ कार्यक्रमों में गीत को रोकने से संबंधित रहीं।


मुख्य 9 घटनाएँ — किसने कब किया विरोध?

1. दिसंबर 2025 — कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों ने गान से किया इनकार

कांग्रेस के इमरान मसूद और नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद मेहदी ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया। मसूद ने धार्मिक आधार बताया।

2. 2019–2025 — सपा सांसद बर्क परिवार की बयानबाजी

2019 में सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने लोकसभा में शपथ के दौरान गीत न गाने की बात कही।
2025 में उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क ने इस रुख का समर्थन किया।

3. 2019 — कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का विरोध

कांग्रेस के आरिफ मसूद ने धार्मिक कारणों से वंदे मातरम गाने से मना किया था।

4. 2018 — कांग्रेस रैली में वंदे मातरम रोके जाने का आरोप

एक कांग्रेस रैली में गीत को बीच में ही रोक दिया गया। आरोप है कि केसी वेणुगोपाल ने इसे एक ही पंक्ति में समाप्त करने के निर्देश दिए।

5. 2022 — कर्नाटक में संविधान दिवस कार्यक्रम

कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम न गाने के लिए कहा था।

6. 2025 — सपा ने स्कूलों में अनिवार्य गायन के आदेश का विरोध किया

समाजवादी पार्टी ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किए जाने का विरोध करते हुए आदेश रद्द करने की मांग की।

7. 2025 — बिहार विधानसभा में राजद विधायक का विरोध

राजद विधायक सऊद आलम ने वंदे मातरम के लिए खड़े होने से इनकार किया।


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान राजनीति से परे है और देश के सामने तथ्यों को रखना आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये रिकॉर्ड सदन के आधिकारिक दस्तावेजों में शामिल होंगे और इस विषय पर स्पष्टता प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *