कार्यक्रम में भाग लेने हल़्द्वानी पहंुचे केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नैनीताल जनपद के दौरे पर हैं। वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को के के लिए उत्तराखंड पहुंचे चुके हैं। सीएम धामी ने हल्द्वानी में उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के चार साल पूर्ण होने पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में विशेष कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चैबंद रखने के निर्देश दिए। हल्द्वानी में सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने जा रहे भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमबी इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं। खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने पुलिस और प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा, क्योंकि कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।