अगले 48 घंटे नहीं बदलेगा मौसम: मौसम विभाग ने 9 फरवरी से फिर करवट लेने के दिए संकेत।

देहरादून, 07 फ़रवरी । उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि हरिद्वार, चम्पावत और नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा रह सकता है।

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि उधम सिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यक होने पर सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी है।राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह खिली धूप निकली, जिससे आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है, जिससे दिन के समय मौसम सुहावना बना रह सकता है।